{"_id":"c0c7f885d380ef3603587d334fd75abe","slug":"committee-on-fci-restructuring-to-hold-first-meeting-on-sep-8-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई पुनर्गठन पर पहली बैठक आठ सितंबर को","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एफसीआई पुनर्गठन पर पहली बैठक आठ सितंबर को
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पुनर्गठन के उपाय सुझाने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक अगले सप्ताह 8 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि समिति की बैठक 8 सितंबर को होनी निर्धारित है। समिति लागत अक्षमताओं और कार्य प्रणाली की खामियों से जूझ रही एफसीआई के पुनर्गठन पर चर्चा करेगी। हिमाचल प्रदेश से सांसद शांता कुमार की अगुवाई में बनी आठ सदस्यीय यह समिति एफसीआई के ढांचे में बदलाव के विभिन्न मॉडलों पर अपनी रिपोर्ट सामने रखेगी। समिति तीन महीने रिपोर्ट सौंप देगी।
खाद्य निगम अधिनियम 1964 के अंतर्गत एफसीआई का गठन किया गया है। यह सरकारी खरीद एवं भंडारण के साथ-साथ पीडीएस तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत खाद्यान्न वितरण की नोडल एजेंसी है। एफसीआई का पुनर्गठन सरकार का एक चुनावी वायदा भी है।
विज्ञापन