फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Coal stock position at thermal plants to improve in a month

थर्मल प्लांटों में एक माह में सुधरेगी कोयला भंडार की स्थिति

Thu, 18 Sep 2014 08:45 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 18 Sep 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
Coal stock position at thermal plants to improve in a month

देशभर के थर्मल पावर प्लांटों में कोयला भंडार की गंभीर स्थिति में करीब एक महीने के बाद सुधार आने की संभावना है। एक अधिकारी के मुताबिक अनुसार ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) तथा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की खानों में त्योहारों के बाद स्थिति में सुधार की संभावना है।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार देश के पूर्वी हिस्से में त्योहारी मौसम काम के लिहाज से हल्का होता है। उस दौरान इन कंपनियों ईसीएल, बीसीसीएल और सीसीएल में कर्मचारियों की तादाद कम होती है। खानों में भंडार की स्थिति अक्तूबर मध्य से नियंत्रण में आने की संभावना है।
विज्ञापन


जमीन अधिग्रहण समस्याओं, पर्यावरण और वन मंजूरी में देरी और रेलवे के जरिए कोयले की ढुलाई में बाधाओं के कारण थर्मल पावर प्लांटों में ईंधन कोयले का भंडार प्रभावित हुआ। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के ताजा आंकड़ों (14 सितंबर) के अनुसार 53 थर्मल प्लांटों में सात दिन से भी कम का कोयला बचा है। इतना ही नहीं इन 53 बिजलीघरों में से 30 में चार दिन से कम का कोयला बचा है। सीईए ऊर्जा मंत्रालय को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि सरकार ने झारखंड के उत्तरी करणपुरा स्थित तोरी-शिवपुरी-कथोटिया खानों से 5 करोड़ टन अतिरिक्त कोयला उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ स्थित कोयला खानों को जोड़ने वाली रेल लाइन में सुधार हुआ है। इससे 2 करोड़ टन कोयले की ढुलाई में मदद मिलेगी। इन सभी उपायों से अगले महीने के मध्य से कोयले की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed