फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   coal crisis in damodar valley corporation

'कोयला संकट से जूझ रहा है डीवीसी'

Sat, 01 Dec 2012 09:24 PM IST
बोकारो/एजेंसी
बोकारो/एजेंसी Updated Sat, 01 Dec 2012 09:24 PM IST
विज्ञापन
coal crisis in damodar valley corporation

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के अध्यक्ष आरएन सेन ने कहा कि कोयला और आर्थिक संकट के चलते यह संस्थान नियोजन तथा विद्युत आपूर्ति में बाधा का सामना कर रही है। सेन ने बताया कि झारखंड के कोडरमा में 500 मेगावाट का पावर प्लांट पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन कोयला अभाव के चलते इसका संचालन रूका हुआ है। इस पावर प्लांट को चलाने के लिए डीवीसी को रोजाना छह हजार टन कोयले की आवश्यकता है।

विज्ञापन


डीवीसी के अध्यक्ष ने कहा कि इस पावर प्लांट में कोयला आपूर्ति के लिए ओडिशा सरकार से संपर्क किया गया है। ओडिशा से कोयला आपूर्ति कर 13 जनवरी 2013 को कोडरमा के पावर प्लांट के एक यूनिट का संचालन व्यावसायिक रूप से कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीवीसी का दुर्गापुर पावर प्लांट में कोयला अभाव के कारण एक यूनिट का संचालन वहां बंद रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed