{"_id":"52fe467b933224f94ca4429349a54b25","slug":"coal-block-auction-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला ब्लॉक नीलामी प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कोयला ब्लॉक नीलामी प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला मंत्रालय बृहस्पतिवार से कोयला ब्लॉक नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। ई-नीलामी के पहले चरण में 24 ब्लॉक की नीलामी होगी। नीलामी में हिस्सा लेने की इच्छुक कंपनियां 25 दिसंबर से अपना पंजीकरण करा सकेंगी। पंजीयन का काम एमएसटीसी की वेबसाइट पर होगा। कोयला ब्लॉक की नीलामी कोयला खान अध्यादेश के नियमों के मुताबिक होगी। इस साल सितंबर माह में सुप्रीम कोर्ट ने 204 कोयला ब्लॉकों के आवंटन को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
कोयला सचिव अनिल स्वरूप के मुताबिक प्रस्तावित 24 ब्लॉकों में से 7 ब्लॉक बिजली क्षेत्र के लिए रखे गए हैं। 16 ब्लॉक ऑयरन एंड स्टील, सीमेंट क्षेत्र के लिए हैं। एक ब्लॉक कोकिंग कोल का है, जो स्टील क्षेत्र के लिए रखा गया है। स्वरूप के मुताबिक इस नीलामी में वही कंपनी हिस्सा ले पाएंगी, जिनके पास इन क्षेत्रों से जुड़े प्लांट हों, जहां कोयले का इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
नीलामी के तहत कोयला ब्लॉक हासिल करने वाली कंपनियां इस्तेमाल के बाद बचे अतिरिक्त कोयले को सिर्फ कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को बेच सकती हैं। इस कोयले का मूल्य नीलामी मूल्य या सीआईएल की तरफ से अधिसूचित मूल्य के मुताबिक निर्धारित होगा। नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने की इच्छुक कंपनियां एमएसटीसी की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्वरूप के मुताबिक पूरी नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। नीलामी के दौरान कंपनियों को तकनीकी योग्यता और वित्तीय योग्यता के दो चरणों से गुजरना होगा। 31 जनवरी तक कंपनियां तकनीकी नीलामी में हिस्सा ले सकती हैं। तकनीकी नीलामी में योग्य कंपनियों की सूची 12 फरवरी को एमएसटीसी की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। योग्य कंपनियों के केबीच आगामी 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच कोयला ब्लॉक की ई-नीलामी पूरी हो जाएगी। उत्पादन के लिए तैयार ब्लॉक के आवंटन का काम भी 23 मार्च तक पूरा हो जाएगा।