फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   cng expensive in ncr

एनसीआर में सीएनजी हुई महंगी

Fri, 04 Jan 2013 11:50 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Jan 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
cng expensive in ncr

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने एनसीआर में सीएनजी की कीमतें शुक्रवार रात से बढ़ा दी हैं। उपभोक्ताओं को अब राजधानी में एक किलो सीएनजी के लिए 1.55 रुपये तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 1.80 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। दिल्ली में सीएनजी अब 39.90 रुपये, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 45.10 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

विज्ञापन


तीन वर्षों में सीएनजी की कीमत दोगुना हो गई है। दिल्ली में जनवरी, 2010 में सीएनजी प्रति किलो 21.20 थी। आईजीएल के मुताबिक यह वृद्धि 4 फीसदी है जो गैस खरीद लागत, कर में वृद्धि और आर-एलएनजी पर निर्भरता के कारण जरूरी था। आर-लिक्यूफाइड नेचुरल गैस (आर-एलएनजी) की कीमत में हाल ही में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, एनसीआर में सीएनजी की मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मांग पूर्ति के लिए आर-एलएनजी को आयात करना पड़ता है, जिसकी कीमत एपीएम से तीन गुना है। घरेलू गैस का जितना आवंटन आईजीएल के नाम है उससे ज्यादा मांग है। आर-एलएनजी 25 फीसदी से ज्यादा खरीदनी पड़ रही है। इसके दाम सीधे तौर पर कच्चे तेल के दामों से जुडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बढ़ोतरी से प्रति किलोमीटर वाहन परिचालन लागत में मामूली वृद्धि होगी। ऑटो रिक्शा में 4 पैसे, टैक्सी में 7 पैसे और बसों में 45 पैसे प्रति किलोमीटर खर्च बढ़ेगा। फिलहाल, एनसीआर में 5 लाख सीएनजी वाहनों की आपूर्ति आईजीएल 277 स्टेशन से कर रहा है।
-अमरदीप सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, आईजीएल



सीएनजी की कीमतों में कहां कितना फर्क
शहर--------------------पूर्व कीमत------------नई कीमत-------------बढ़ोतरी
दिल्ली-------------------38.35------------------39.90-----------------1.55
नोएडा-------------------43.30------------------45.10-----------------1.80
ग्रेटर नोएडा--------------43.30------------------45.10-----------------1.80
गाजियाबाद--------------43.30------------------45.10-----------------1.80
नोट: दरें प्रति किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed