फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Cisco India is having 132 millionaires

साल भर में 3 से 132 हो गए करोड़पति

Sat, 17 Jan 2015 09:23 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
Cisco India is having 132 millionaires

सिस्को कंपनी में करोड़पतियों की संख्या 2014 में 132 हो गई है। आपको बता दें कि 2013 में सिस्को में सिर्फ 3 करोड़पति थे, लेकिन एक ही साल में कंपनी में 129 नए करोड़पति जुड़ गए हैं।

विज्ञापन


अमेरिका की यह नेटवर्क इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुरू किए गए 'डिजिटल इंडिया' प्रोग्राम से फायदा उठाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


अपने कर्मचारियों को रोकने के लिए कंपनी 1.7 अरब डॉलर के निवेश के साथ जोरदार सैलरी हाइक की पेशकश कर रही है। कंपनी लोकल और इंटरनेशनल मार्केट से बेस्ट इंजीनियर और सेल्स टैलेंट हायर करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 करोड़ रुपए है सबसे अधिक सैलरी पैकेज

Cisco India is having 132 millionaires

2014 में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले इंजीनियर का सालाना पैकेज 7 करोड़ रुपए है, जबकि पिछले साल ये सैलरी पैकेज सिर्फ 1.35 करोड़ रुपए ही था।

कंपनी ने कई अन्य कर्मचारियों को भी ऐसा ही सैलरी हाइक दिया है, जिनमें अधिकतर इंजीनियर हैं। 2014 में 1.34 करोड़ की सैलरी पाने वाला सबसे कम उम्र का कर्मचारी भी एक इंजीनियर ही था, जिसका पद टेक्निकल लीड का था।

दरअसल, कंपनी को चीन की तरफ से मिलने वाले बिजनेस में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि भारत से मिलने वाला बिजनेस बढ़ रहा है, इसलिए भी कंपनी अब भारत की ओर अधिक ध्यान देने की योजना बना रही है।

2012-13 में झेलना पड़ा था काफी नुकसान

Cisco India is having 132 millionaires

ग्रेहाउंड रिसर्च के चीफ एनालिस्ट संचित गोगिया के अनुसार सिस्को के टॉप लेवल मैनेजमेंट को 2012-13 काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था, इसलिए अब यह और भी जरूरी है कि वह अच्छे टैलेंट को पूरी कोशिश से कंपनी में ही रोकें।

आपको बता दें कि अगस्त 2013 में कंपनी ने करीब 4000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। साल भर बाद ही, अगस्त 2014 में भी कंपनी ने फिर से करीब 6000 करोड़ कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया।

इन सबसे बावजूद कंपनी विस्तार कर रही है। 2014 में कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 11,300 थी, जबकि 2013 में कर्मचारियों की कुल संख्या 8,935 थी, जो रिक्रूटमेंट में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed