फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   CII concerned decline in economic growth

आर्थिक विकास दर में गिरावट से सीआईआई चिंतित

Sun, 13 Jan 2013 07:51 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 13 Jan 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
CII concerned decline in economic growth

आर्थिक विकास दर की धीमी रफ्तार से चिंतित भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सरकार को बजट में निवेश उन्मुख और अर्थव्यवस्था के अनुकूल कदम उठाने की सलाह दी है। संगठन का कहना है कि अर्थव्यवस्था में निवेश के माहौल को प्रोत्साहित करने के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है। सीआईआई ने बजट पूर्व ज्ञापन में वित्त मंत्रालय से ऐसे पहल करने की मांग की है, जिससे अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद मिल सके।

विज्ञापन


संगठन ने देश में निवेश बढ़ाने के लिए अगले तीन से पांच साल में संयंत्र और मशीनरी पर मूल्य ह्रास दर 15 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने का सुझाव दिया है। ऐसे समय में जब निवेश का प्रतिशत घटता जा रहा है, संगठन का यह सुझाव कारगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा कारपोरेट कर से अधिभार और उपकर हटाने की मांग की गई है। ढांचागत कंपनियों और सेज को न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) से मुक्त रखने का सुझाव भी दिया गया है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने में हो रही देर पर संगठन ने कहा है कि केंद्रीय बिक्री कर को 2 फीसदी से घटाकर एक फीसदी कर दिया जाए तो यह निवेश के माहौल को सकारात्मक बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक विकास दर में गिरावट और निवेश में कमी पर चिंता जाहिर करते हुए सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी का कहना है कि दिसंबर 2012 को समाप्त तिमाही में व्यवसायिक विश्वास सूचकांक में 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जो मौजूदा कमजोर व्यवसायिक माहौल का संकेत है।


उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए हाल के दिनों में उठाए गए कदमों से कारोबारी भरोसा बढ़ा है, लेकिन मौजूदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वैश्विक माहौल को देखते हुए बजट में अभी कुछ और सकारात्मक कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed