{"_id":"dec9269e5c0e093ca0aae85e66a51eac","slug":"cigaret-sieged-worth-cost-of-23-carore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 करोड़ रुपए की सिगरेट जब्त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
23 करोड़ रुपए की सिगरेट जब्त
एजेंसी/ अहमदाबाद
Updated Mon, 30 Mar 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने रविवार को सूरत के अदानी हजिरा बंदरगाह के समीप 23.29 करोड़ रुपए मूल्य वाली तस्करी की सिगरेट जब्त की।
विज्ञापन
डीआरआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कई ब्रांड्स की कुल 3.21 करोड़ विदेशी सिगरेट जब्त की गईं जिनका बाजार मूल्य 23.29 करोड़ रुपए है।
यह हाल के समय में जब्त की गई विदेश में बनी सिगरेटों की सबसे बड़ी खेप है। विशेष सूचना के आधार पर अधिकारियों ने सूरत में दुबई से आने वाले छह कंटेनर की तलाशी ली।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सिगरेट के इस स्टॉक को रद्दी कागज में भेजा गया था, जिसे भुज की दो पार्टियों ने आयात किया था।