कॉरपोरेट के लिए जोखिम सूचकांक शुरू करेगा सिबिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट इनफार्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड (सिबिल) कॉरपोरेट सेक्टर के लिए जोखिम सूचकांक तैयार करेगा। इससे बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए कॉरपोरेट को कर्ज और अग्रिम देने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी।
सिबिल की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट-कंज्यूमर रिलेशंस एंड कम्युनिकेशंस हरसाला चंदोरकर ने कहा कि हम कॉरपोरेट सेक्टर के लिए जोखिम सूचकांक तैयार करेंगे। इस पर काम हो रहा है। यह मूलत: एक जोखिम प्रबंधन उपकरण है, जो कॉरपोरेट सेक्टर को कर्ज की मंजूरी देने में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की मदद करेगा। हालांकि उन्होंने जोखिम प्रबंधन शुरू करने की कोई समय सीमा नहीं बताई।
उन्होंने आगे बताया कि हम कॉरपोरेट की क्रेडिट रिपोर्ट तैयार करते हैं और हमारे पास उनकी बेसिक क्रेडिट इनफार्मेशन है। लेकिन जोखिम सूचकांक बैंकों के लिए दूसरा वैल्यू एडेड प्रोडक्ट होगा। सिबिल व्यक्ति विशेष और कंपनियों के बारे में क्रेडिट इनफार्मेशन मुहैया कराता है। इससे बैंकों को किसी ग्राहकों को कर्ज की मंजूरी देने का फैसला करने में मदद मिलती है।
सिबिल के पास लगभग 35 करोड़ ग्राहकों और 1.9 करोड़ कारोबारियों की क्रेडिट इनफार्मेशन है। सिबिल ने हाल में बैंकों के लिए अलर्ट नाम से नया उत्पाद लांच किया है। इसके तहत बैंकों को ग्राहक की प्रोफाइल में कोई बदलाव होने पर अलर्ट भेजा जाता है। सिबिल के आंकड़ों के आधार पर नए क्रेडिट इनफार्मेशन ट्रेंड्स साझा करते हुए हरसाला ने कहा कि युवा पीढ़ी कर्ज की ग्रोथ को बढ़ा रही है। नए कर्ज के लिए 60 फीसदी आवेदन 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों के आए हैं।