फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   CIBIL introduced a new version of the credit score

सिबिल ने पेश किया क्रेडिट स्कोर का नया वर्जन

Thu, 04 Oct 2012 10:44 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 04 Oct 2012 10:44 PM IST
विज्ञापन
CIBIL introduced a new version of the credit score
क्रेडिट इनफार्मेशन कंपनी सिबिल और ट्रांसयूनियन ने औपचारिक रूप से अपने क्रेडिट स्कोर का नया वर्जन लांच किया है। इसमें छह माह से कम की क्रेडिट हिस्ट्री वाले उपभोक्ताओं को भी शामिल किया गया है। ‘द सिबिल ट्रांस यूनियन स्कोर 2.0’ में ग्राहकों के लिए जोखिम सूचकांक की ग्रेडिंग 1-5 के दायरे में की गई है। इसमें 1 डिफाल्ट होने के सबसे अधिक और 5 सबसे कम जोखिम को दर्शाता है।
विज्ञापन


नए क्रेडिट स्कोर वर्जन में विभिन्न मापदंडों जैसेकि पिछली चूक, खाते में औसत शेष राशि की स्थिति, लोन के लिए की पूछताछ, पहले लिया गया लोन, लोन की राशि और उम्र आदि का इस्तेमाल जोखिम सूचकांक में 1 से 5 का स्कोर देने किया किया जाएगा।
विज्ञापन


सिबिल के प्रबंध निदेशक अरुण ठुकराल ने बताया कि नए क्रेडिट स्कोर वर्जन को उपभोक्ताओं के व्यवहार और बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लांच किया गया है। इससे पहले, छह माह से कम की क्रेडिट हिस्ट्री वाले ग्राहकों के लिए क्रेडिट स्कोर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। नया वर्जन केवल सिबिल के 862 सदस्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed