{"_id":"cc327aaf8c1b902c733891643270ff51","slug":"ciaz-enteres-in-the-car-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाजार में मुकाबले को उतरी सियाज ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कार बाजार में मुकाबले को उतरी सियाज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
मारुति ने अपनी बहु-प्रतीक्षित मिड साइज सिडान (कार) सियाज को बिक्री के लिए पेश कर दिया। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स शो रूम दिल्ली) से शुरू होती है। कार पेट्रोल के साथ डीजल वर्जन में भी पेश की गई है। पेट्रोल कार के अलग-अलग वर्जन की कीमत 6.99 लाख रुपये से लेकर 9.34 लाख रुपये के बीच है। डीजल कारें 8.04 लाख रुपये से 9.80 लाख रुपये तक हैं।
विज्ञापन
इस कार को पेश किए जाने के मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने कहा कि भारत के लाखों उपभोक्ताओं की पसंद मारुति है और वे मिड साइज सिडान की चाहत रख रहे थे। इस कार का उत्पादन उन्हीं उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर किया गया है। इस कार के 98 फीसदी पुर्जे स्थानीय हैं। इस कार का उत्पादन भारत के सिडान उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रख कर किया गया है।
विज्ञापन
सियाज के पेट्रोल वर्जन में 1373 सीसी (1.4 लीटर) और डीजल वर्जन में 1248 सीसी (1.3 लीटर) का इंजन लगा है। सियाज को विकसित करने में मारुति और इसके वेंडरों ने करीब 600 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
विज्ञापन
सियाज की टक्कर बाजार में होंडा सिटी के अलावा ह्यूंदे की वेरना से होगी। होंडा सिटी की एक्स शो रूम दिल्ली कीमत 7.19 लाख रुपये से 11.05 लाख रुपये के बीच है, जबकि वेरना की कीमत 7.39 लाख रुपये से 11.72 लाख रुपये की बीच है। लांच से पहले ही सियाज ने कार की बुकिंग शुरू कर दी थी और अभी तक इसकी करीब 10,000 कारें बुक हो चुकी हैं। कंपनी ने इस कैटेगरी की अपनी कार एसएक्स4 का उत्पादन बंद कर दिया है।