फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   chinese company willing to invest in uttar pradesh

यूपी में निवेश करने को तैयार चीनी कंपनी

Fri, 11 Jan 2013 06:24 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 11 Jan 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
chinese company willing to invest in uttar pradesh

चीन के मिंग ही ग्रुप ने यूपी में लेड एसिड बैटरी निर्माण के लिए बड़ी औद्योगिक इकाई लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी के महाप्रबंधक झांग यैंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक विकास आयुक्त अनिल गुप्ता से मुलाकात कर औद्योगिक इकाइयों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


झांग यैंग ने बताया कि उनकी कंपनी 500 करोड़ रुपये के निवेश से लेड-एसिड स्टोरेज बैटरी, इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी, हेवी इक्विपमेंट स्टोरेज बैटरी बनाने के लिए लखनऊ में इंडस्ट्री लगाना चाहती है।
विज्ञापन


गुप्ता ने चीनी कंपनी को बताया कि यदि निवेश 500 करोड़ से अधिक का हो तो प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं व छूट के अलावा केस-टू-केस आधार पर और सुविधाएं दिला सकती है। इसके लिए निवेशक को ठोस प्रस्ताव रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी दल ने यूपीएसआईडीसी की संडीला व उन्नाव स्थित जमीन सहित कई साइट्स का निरीक्षण किया है। माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट लगने पर 800 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed