फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   chinaproduct_india_handycraft_stampofindia

चीनी उत्पाद, मुहर ‘मेड इन इंडिया’ की

Mon, 25 Nov 2013 12:55 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 25 Nov 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
chinaproduct_india_handycraft_stampofindia
निर्यात कारोबार की दुनिया अजब-गजब है। ड्रेगन के हथियार उसके खिलाफ ही इस्तेमाल होने लगे हैं। चीन में तैयार होने वाले उत्पाद यहां मंगाकर ‘मेड इन इंडिया’ के ठप्पे के साथ निर्यात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन मेटल हैंडीक्राफ्ट का टच देने के लिए बस थोड़ा सा फेरबदल कर दिया जाता है। इस काम के लिए बड़ी मात्रा में चीन के उत्पाद पीतल नगरी आ रहे हैं। खास बात यह है कि विदेशी खरीददारों को भी इस तरह के उत्पाद काफी पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


घर खरीदनें से पहले रखें इन 9 जरूरी बातों का ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व में चीन के उत्पादों की बढ़ते मांग को देखते हुए निर्यातकों ने आजकल नया तरीका इख्तियार किया है। विश्व बाजार में टिके रहने और चीन से मुकाबले में बने रहने के लिए उसी के डिजाइन ही नहीं उत्पाद तक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। एक वजह स्थानीय स्तर की प्रतियोगिता में कुछ अलग उत्पाद और डिजाइन की तलाश भी है।

निर्यात करने के लिए यहां के निर्यातक वहां से भारी मात्रा में उत्पाद खरीदने लगे हैं। उन उत्पादों पर भारतीय हस्तशिल्प का लुक देकर उसे नए कलेवर में पेश करते हुए बायर्स के समक्ष पेश कर रहे हैं। बायर्स भी उसे खासा पसंद कर रहे हैं।

सावधानः नोट पर कुछ लिखा तो ‘रुपए’ गए काम से


चीनी उत्पाद पसंद आने की कई वजह
इंडियन टच वाले चीनी उत्पादों के बाद निर्यात बाजार में पसंद आने की कई वजह हैं। पहली और खास वजह उत्पादों का सस्ता होना। भारतीय निर्यातक चीन से सस्ती कीमत में उत्पाद खरीदते हैं। मामूली फेरबदल के बाद ‘मेड इन इंडिया’ के ठप्पे के बाद निर्यातकों से अच्छी कीमत मिलती है, जिससे फायदे भी बढ़ जाता है।

दरअसल विश्व बाजार में चीन के मुकाबले भारतीय उत्पादों पर अधिक भरोसा है। चीन के उत्पादों को मशीन मेड और यहां के उत्पाद हैंडीक्राफ्ट माने जाते हैं। इसमें कोई शक की गुंजाइश भी नहीं होती। निर्यातक चीन से खरीदे गए उत्पाद के डिजाइन को छोड़कर सब कुछ बल देते हैं।

ये देश के 10 सबसे बड़े दानवीर


चीन से खरीदा जाने वाला सामान
चीन से लैंप शेड में प्रयोग होने वाले छोटे-छोटे आइटम भारी संख्या में खरीदा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर बल्ब होल्डर, वायर, छोटे बल्ब, सर्किट, पेंच, नट वोल्ट, आयरन वायर इन उत्पादों को भारतीय मेटल हस्तशिल्प निर्यातक खूब खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed