फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   China targets 7.5 per cent GDP growth for 2014

ग्लोबल सुस्ती से चीन का भी हौसला पस्त

Thu, 06 Mar 2014 02:24 PM IST
बीजिंग/ एजेंसी
बीजिंग/ एजेंसी Updated Thu, 06 Mar 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
China targets 7.5 per cent GDP growth for 2014

ग्लोबल स्तर पर जारी आर्थिक सुस्ती ने दुनिया की दिग्गज अर्थव्यवस्थाओं में शुमार चीन के हौसले को भी कहीं न कहीं कमजोर किया है। चीन ने इस साल (2014) के लिए 7.5 फीसदी की आर्थिक विकास दर का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन


देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़ोतरी के बजाय चीन ने पिछले साल जितना ही लक्ष्य रखा है। यह 2013 में चीन द्वारा हासिल की गई 7.7 फीसदी की विकास दर से कम है।
विज्ञापन


विकास दर के लक्ष्य की घोषणा प्रधानमंत्री ली केचियांग ने नेशनल पीपल्स कांग्रेस के सालाना सत्र में अपनी सरकार के काम का लेखाजोखा पेश करते हुए की। ली ने कहा कि सुधार प्रक्रिया उन मामलों पर केंद्रित रहेगी, जिनकी मांग सबसे अधिक है, जो सबसे बड़ी समस्याएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन के सामान आर्थिक और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने के मामले में बड़ी चुनौतियों और जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ली ने कहा सुदृढ़ आर्थिक वृद्धि को बरकरार रखने की बुनियाद अभी मजबूत नहीं है और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन को बढ़ाने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि ग्लोबल आर्थिक परिदृश्य में अभी भी अस्थिरता और अनिश्चितता है। घरेलू स्तर पर सार्वजनिक वित्त और बैंकिंग, कृषि उत्पाद व ग्रामीण इलाकों में आय बढ़ाना बड़ी चुनौती है।

गहराई तक जड़ें जमा चुकी कुछ समस्याएं उभर रही हैं, जिसके हल के लिए समायोजन करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed