विदेशी बाजारों में उठा-पठक के बीच 500 अंक लुढ़का सेंसेक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में उठा-पठक के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 500 अंकों तक लुढ़क गया है।
सुबह मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 190 अंक टूटकर 26,000 से नीचे आ गया। इसके बाद संभल नहीं पाया। बंद होते-होते इसमें 537 अंकों की गिरावट देखी गयी और ये 25623 के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे टूटकर 66.35 के स्तर पर आने और वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने का भी असर शेयर बाजर पर पड़ा है। माना जा रहा है कि यह गिरावट चीन में लगातार पांचवें महीने उत्पादन का स्तर कम होने की वजह से आया है।
भारी बिकवाली से चीनी शेयर बाजार में कारोबार ठप
सोमवार को चीन के शेयर बाजार सात फीसदी की गिरावट के बाद कारोबार के लिए बंद हो गए। संघाई और शेन्जेन शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार के दौरान सात फीसदी की गिरावट आई और बाजार सर्किट ब्रेकर पर चले गए।
बाजार में नए सर्किट ब्रेकर के लगने के बाद यह पहला मौका है जब बाजार में कारोबार ठप हुआ है। बाजार में यह गिरावट देश के पीएमआई में लगातार दसवें माह गिरावट के बाद दर्ज की गई है। चीन के बाजार में गिरावट से दूसरे देशों के बाजार भी प्रभावित हुए जिनमें भारत भी शामिल है।
नए साल के कारोबार का चीनी बाजार के लिए यह पहला दिन था। बाजार को पहले कूलिंग ऑफ के लिए 15 मिनट का समय दिया गया लेकिन स्थिति नहीं संभलने से सात फीसदी की गिरावट के बाद बाजार में कारोबार दिनभर के लिए ठप हो गया।