{"_id":"568f4760-c55a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"chidambaram-to-visit-dubai-to-woo-investments","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई जाकर निवेशकों को लुभाएंगे चिदंबरम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दुबई जाकर निवेशकों को लुभाएंगे चिदंबरम
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए वित्त मंत्री रविवार को दुबई की यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान चिदंबरम खासतौर पर खाड़ी देशों के वेल्थ फंड को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश का न्यौता देंगे।
विज्ञापन
वैश्विक निवेशकों को लुभाने की मुहिम के तहत वित्त मंत्री हाल के महीनों में हांगकांग, सिंगापुर, यूरोपीय देशों, जापान, कतर, कनाडा और अमेरिका का दौरा चुके हैं। इस एजेंडे के तहत वित्त मंत्री दुनिया के सामने भारतीय अर्थव्यवस्था की सुनहरी तस्वीर पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
दुबई यात्रा के दौरान चिदंबरम यूएई के अपने समकक्ष और कई प्रमुख वेल्थ फंड के लोगों से मिलेंगे। उनका जोर खासतौर पर निवेश की किल्लत से जूझ रहे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर रहेगा।
विज्ञापन
अगले पांच साल में सड़क, एयरपोर्ट, बंदरगाह आदि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में निवेश के लिए भारत को करीब एक खरब डॉलर निवेश की जरूरत है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि विदेशी निवेशक ज्यादा से ज्यादा निवेश के लिए आगे आएं।