{"_id":"d177df10-8157-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"chidambaram-s-budget-would-reduce-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या चिदंबरम के बजट से कम होगी महंगाई?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
क्या चिदंबरम के बजट से कम होगी महंगाई?
चंदन जायसवाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई, भ्रष्टाचार और घोटालों की 'आग' से बुरी तरह झुलस रही यूपीए सरकार के पास आम बजट के रूप में वोटरों को रिझाने का एक आखिरी 'ब्रह्नास्त्र' है।
विज्ञापन
वित्तमंत्री पी चिदंबरम आज सुबह 11:00 बजे जब आम बजट पेश करेंगे तो उनके सामने चरमराती अर्थव्यवस्था को चाक-चौबंद करने की जिम्मेदारी तो होगी ही साथ ही साथ यूपीए सरकार से नाराज माने जाने वाले मध्यम वर्ग को भी लुभाने की पुरजोर कोशिश नजर आएगी। हांलाकि ऐसे मुश्किल हालात में वह किसको खुश करेंगे और किसे नाराज़ यहीं देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
पी चिदंबरम वित्तमंत्री के तौर पर आज आठवीं बार आम बजट पेश करने जा रहे है। चिदंबरम यूपीए वन में पांच बार और यूपीए टू में दो बार बजट पेश कर चुके हैं। चिदंबरम के पहले कार्यकाल में 2004 से लेकर 2008 तक देश की विकास दर 8.5 फीसदी के आसपास थी, लेकिन इस बार हालात उलट हैं। अर्थव्यवस्था पांच फीसदी के इर्द-गिर्द झूल रही है। ऐसे में यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के इस आखिरी बजट को जनता की उम्मीदों पर खरा उतारना वित्तमंत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
सबकी निगाह टिकी हुई हैं कि क्या आम आदमी के लिए कमरतोड़ महंगाई पर ये बजट लगाम लगा पाएगा? क्या इस बजट के ज़रिए देश नौ फीसदी की विकास दर हासिल कर पाएगा? क्या ये बजट देश के युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करने में मददगार साबित होगा?
हालांकि आम बजट कैसा होगा इसका अक्स रेलबजट और बुधवार को पेश की गई आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में दिखाई दे दिया। हांफता सकल घरेलू उत्पाद और बाजार से उधार पर टिका केंद्र सरकार का खजाना अपनी हालत बताने को काफी है, लेकिन सवाल ये है कि क्या चिदंबरम के बजट से कम होगी महंगाई?