फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   chidambaram launches first Infrastructure debt fund

चिदंबरम ने लांच किया पहला इंफ्रा डेट फंड

Tue, 19 Feb 2013 10:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 19 Feb 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
chidambaram launches first Infrastructure debt fund

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की प्रणाली के तहत देश का पहला इंफ्रास्ट्रक्चर डेट फंड (आईडीएफ) लांच किया है। इस फंड का संचालन इंडिया इंफ्रा डेट लिमिटेड (इंफ्राडेट) की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने इंफ्राडट को देश का पहला आईडीएफ-एनबीएफसी लाइसेंस भी प्रदान किया। इस मौके पर इंफ्राडेट के प्रमोटर आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिटी बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आला अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


इंफ्राडेट में आईसीआईसीआई बैंक की सबसे अधिक 31 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, इस कंपनी में बैंक ऑफ बड़ौदा की 30 फीसदी, सिटी बैंक की 29 फीसदी और एलआईसी की 10 हिस्सेदारी है। इंफ्राडेट घरेलू और विदेशी संसाधनों से डेट कैपिटल जुटाएगा, जिसका इस्तेमाल लोक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत एक साल का अपना परिचालन पूरा कर चुकी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed