फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   chidambaram focuses on agricultural sector in budget 2013

बजटः कृषि क्षेत्र पर चिदंबरम मेहरबान

Thu, 28 Feb 2013 12:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Feb 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
chidambaram focuses on agricultural sector in budget 2013

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट भाषण में कृषि क्षेत्र पर विशेष जोर देने की बात कही है। आगामी वित्त वर्ष में चिदंबरम ने कृषि मंत्रालय को 27049 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह राशि पिछले साल से 22 फीसदी अधिक है। उन्होंने कहा कि कृषि कर्ज की उत्पादन में अहम भूमिका है और नए साल में हमने 7 लाख करोड़ के कर्ज का लक्ष्य रखा है। अपने कर्ज को चुकाने वाले किसानों को और अधिक कर्ज देने की व्यवस्था है।

वित्त मंत्री ने पूर्वी राज्यों में हरित क्रांति लाने के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। इसके अलावा उन्होंने छोटे किसानों को ब्याज पर मिलने वाली छूट को जारी रखने की घोषणा की है। इसके अलावा 2013-14 में फसल विविधता कार्यक्रम पर 500 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। खेती तकनीक में सुधार के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने अनाज और सब्जियों के बर्बादी पर चिंता जाहिर की। अनाज, फल और सब्जियों के भंडारण को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने आगामी वित्त वर्ष में कोल्डस्टोरेज और भंडारण गृह के निर्माण पर जोर देने की बात कही। कृषि उत्पादों के स्टोरेज के लिए नाबार्ड को 5000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed