फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Chidambaram expresses satisfaction with modi government decision to push Insurance Bill in Parliament

बीमा विधेयक को पेश करने पर चिदंबरम ने संतोष जताया

Thu, 31 Jul 2014 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Jul 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram expresses satisfaction with modi government decision to push Insurance Bill in Parliament

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बीमा संशोधन विधेयक पर नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गंभीरता से विचार करने पर संतोष जताया है। बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने को मंजूरी वाले इस बिल पर चिदंबरम ने कहा कि प्रत्येक सरकार को अपनी पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों को पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि यह विधेयक संयुक्त प्रगतिशील (संप्रग) सरकार की दूरदर्शी नीति का हिस्सा है, जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में उनकी सरकार ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने के लिए बीमा संशोधन विधेयक लाया था, लेकिन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के विरोध की वजह से इसे पारित नहीं करवाया जा सका। सरकार ने 4 अगस्त को राज्यसभा में बीमा संशोधन विधेयक पर चर्चा कराने का प्रस्ताव किया है। विधेयक के संसद से पारित हो जाने के बाद बीमा कंपनियां विदेशी सहयोगी कंपनियों से पर्याप्त पूंजी जुटा सकेंगी।
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि इस विधेयक पर पिछले दो वर्षों से जारी उठापटक के बाद मुझे उम्मीद है कि संसद के चालू सत्र में यह पारित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमा विधेयक पर अगस्त 2012 में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के साथ बैठक हुई थी और संप्रग सरकार उनकी सलाह मानने को तैयार भी हो गई थी, लेकिन दिसंबर 2013 में भारतीय जनता पार्टी ने इसे पारित कराने पर गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह संप्रग सरकार की ही पहल थी, जिसके बेहतर परिणाम अब दिखने लगे हैं। इसके तहत आनलाइन कारोबार करने वाली अमेरिकी कंपनी अमेजन के दो अरब डॉलर के निवेश और इंटरनेशनल कोल वेंचर लिमिटेड (आईसीवीएल) के मोजांबिक में तीन कोयला खदानों के अधिग्रहण की घोषणा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed