फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   cheap insurance products may be come in market

बाजार में आ सकते हैं सस्ते बीमा उत्पाद

Fri, 01 Mar 2013 09:00 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
cheap insurance products may be come in market

आने वाले दिनों में बीमा कंपनियां कम लागत वाले बीमा उत्पाद बाजार में उतार सकती हैं। जिसका सबसे ज्यादा फायदा छोटे शहरों के ग्राहकों को मिलेगा। बजट में टियर-2 और टियर-3 शहरों में विस्तार के लिए आसान शर्तों के प्रावधान होने से कंपनियों का जोर इन शहरों पर ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन


बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रिब्यूशन ऑफीसर एएस नारायण के अनुसार बीमा कंपनियों को डेट स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग कारोबार की अनुमति मिलना एक अच्छा कदम है। जिसकी वजह से लागत में कमी आएगी। इसका फायदा ग्राहकों को मिल सकता है।
विज्ञापन


मैग्मा एडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के सीईओ स्वराज कृष्णन के अनुसार उनकी कंपनी का प्रमुख जोर छोटे शहरों पर है। ऐसे में कंपनी इन शहरों के ग्राहकों को ऐसी कई सुविधा देने की तैयारी कर रही है, जो ज्यादातर बड़े शहरों के ग्राहकों को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2013-14 के लिए पेश किए गए आम बजट में बीमा कंपनियों को टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी शाखाएं खोलने के लिए इरडा की अनुमति नहीं लेने की छूट दे दी है। इसका सीधा असर इन शहरों के ग्राहकों को मिलने वाला है।


मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीईओ और एमडी राजेश सूद के अनुसार बीमा कंपनियों को डेट सेगमेंट में सीधे कारोबार करने की अनुमति देने से सेक्टर को अहम फायदा मिलेगा। कंपनियों के अनुसार छोटे शहरों के ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए बाजार में नए तरह के उत्पाद आगामी वित्त वर्ष में देखने को मिलेंगे। साथ ही इन शहरों में विस्तार की वजह से नौकरियों में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed