{"_id":"31c011c4-536a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cheap-flights-from-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई यात्रा हुई सस्ती","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई यात्रा हुई सस्ती
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2012 10:20 PM IST
विज्ञापन
एक जनवरी से दिल्ली एयरपोर्ट पर लगने वाले विकास शुल्क में घरेलू यात्रियों के लिए 100 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 700 रुपये की कमी की गई है। विकास शुल्क खत्म करवाने में नाकाम रही सरकार ने यात्रियों को फौरी राहत देते हुए दर तो घटाई है, साथ ही इसकी अवधि दो साल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हाने वाले घरेलू यात्रियों से विकास शुल्क के तौर पर 200 के बजाय 100 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1,300 रुपये के बजाय 600 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन