फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   cheap branded fuel likely to plan

सस्ते ब्रांडेड ईंधन लाने की तैयारी योजना

Tue, 12 Feb 2013 11:38 PM IST
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय Updated Tue, 12 Feb 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
cheap branded fuel likely to plan

साधारण ईंधन के मुकाबले कहीं अधिक कीमत पर मिलने वाले ब्रांडेड पेट्रोल और डीजल अब बाजार में नहीं मिल सकेंगे। तेल कंपनियों ने इनका उत्पादन पूरी तरह से बंद करने का निर्णय ले लिया है। अब इसकी जगह जल्द ही सस्ती कीमत वाले ब्रांडेड पेट्रोलियम उत्पादों को बाजार में उतारा जाएगा।

विज्ञापन

 
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के निदेशक (मार्केटिंग) एम नेने ने बताया कि ब्रांडेड पेट्रोल, डीजल के खरीदार बाजार से गायब होते जा रहे हैं। सामान्य से कहीं अधिक मूल्य होने के कारण तेल कंपनियां इनकी बिक्री पर लगातार नुकसान झेल रही हैं। इसलिए इनका उत्पादन बंद करने का फैसला किया गया है। हालांकि, फिलहाल डीलरों की मांग पर ब्रांडेड पेट्रोल मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी ने इसकी जगह कम कीमत पर अपने ब्रांडेड उत्पादों को बेचने का निर्णय किया है। इनकी कीमत पहले के मुकाबले कम रखी जाएगी। तेल कंपनियां इस बाबत अनुसंधान में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारतीय बाजार में ब्रांडेड पेट्रोल की मांग कुल बिक्री के महज 2 फीसदी के बराबर है। जबकि ब्रांडेड डीजल की मांग शून्य के करीब पहुंचने के कारण इसके 80 फीसदी को बाजार से हटा दिया गया है। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2007-08 में ब्रांडेड और साधारण ईंधन के बीच करीब 60 पैसा प्रति लीटर का अंतर था।

फिलहाल, दिल्ली में ब्रांडेड पेट्रोल की कीमत 76.13 रुपये प्रति लीटर है। जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमत 67.26 रुपये प्रति लीटर है। दूसरी ओर, सामान्य डीजल की कीमत 47.65 रुपये प्रति लीटर है। राजधानी के कुछेक पेट्रोल पंप पर मिल रहे ब्रांडेड डीजल की कीमत 65.81 रुपये प्रति लीटर है।


गौरतलब है कि इंडियन ऑयल प्रीमियम पेट्रोल को एक्सट्रा माइल, भारत पेट्रोलियम स्पीड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पावर ब्रांड के नाम से बेचता है। तेल कंपनियों के मुताबिक प्रीमियम उत्पादों का उपयोग इंजन के बेहतर प्रदर्शन के साथ प्रदूषण उत्सर्जन कम करने के लिए किया जाता है। इनकी बिक्री पर उन्हें अच्छा खासा मुनाफा भी होता है। लेकिन अब उनके  खरीदार काफी कम हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed