{"_id":"e8f27918-3330-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chanda-kochhar-and-ajay-banga-in-list-of-fortune","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा कोचर व अजय बंगा फॉर्च्यून की सूची में","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
चंदा कोचर व अजय बंगा फॉर्च्यून की सूची में
न्यूयार्क/एजेंसी
Updated Tue, 20 Nov 2012 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर कार्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय बंगा और आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर को फॉर्च्यून पत्रिका की 2012 की ‘बिजनमैन ऑफ दि ईयर’ सूची में जगह पाने में कामयाबी मिली है। कॉरपोरेट जगत में प्रभाव के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस सूची में हर साल दुनियाभर के 50 दिग्गज व्यवसायियों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
फॉर्च्यून पत्रिका की ताजा सूची में दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिग वेबसाइट एमेजोन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस टॉप पर हैं, जबकि एप्पल के सीईओ टिम कुक दूसरे पायदान पर हैं। सूची में भारतीय मूल के बंगा और कोचर के अलावा हेज फंड कंपनी मेटाकैपिटल मैनेजमेंट के भारतीय मूल के संस्थापक दीपक नरूला भी शामिल हैं। चंदा कोचर सूची में 18वें पायदान पर काबिज हैं, जबकि बंगा 52वें पायदान पर हैं, वहीं नरूला को 36वें पायदान पर रखा गया है।
विज्ञापन
सूची जारी करने के बाद फॉर्च्यून पत्रिका ने कहा कि मास्टर कार्ड में बंगा के प्रदर्शन से निवेशक काफी खुश हैं। दो साल पहले बंगा द्वारा मास्टर कार्ड की कमान संभालने के बाद से अब तक मास्टर कार्ड के शेयर के भाव दोगुने से ज्यादा बढ़ चुके हैं। वहीं पत्रिका ने 51 वर्षीय कोचर के बारे में लिखा है कि उन्होंने भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक को मंदी के दौर में संभाले रखा। दूसरी ओर, लेहमैन के पूर्व व्यापारी नरूला के 1.5 अरब डॉलर के हेज फंड ने भी कई अन्य नामी फंडों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फॉर्च्यून की सूची में गूगल के सहसंस्थापक व सीईओ लैरी पेज छठे पायदान पर हैं। उनके अलावा एक्सान मोबिल के चेयरमैन व सीईओ रेक्स टिलरसन नौवें पायदान पर, ओरेकल के सह संस्थापक व सीईओ लैरी एलिसन 14वें, वालमार्ट के सीईओ माइकल ड्यूक 17वें, आईबीएम के चेयरमैन गिनी रोमेटी 22वें, स्टारबक के संस्थापक व सीईओ हावर्ड शुल्त्ज 23वें और ट्विटर के सह संस्थापक व कार्यकारी चेयरमैन जैक डोरसेज 48वें स्थान पर हैं।