केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, जुलाई से लागू!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर गणना करते हुए विशेषज्ञों ने जुलाई-2014 से महंगाई भत्ते (डीए) में सात फीसदी की बढ़ोतरी का आंकलन लगाया है।
पिछले रिकार्डों को देखते हुए यह बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। हालांकि अंतिम रूप से यह वृद्धि तभी तय होगी, जब जून का सूचकांक जारी होगा। अगर सात फीसदी बढ़ोतरी हुई तो कर्मचारियों को जुलाई से कुल 107 फीसदी डीए मिलेगा।
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 100 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। डीए में अगली वृद्धि जुलाई से होनी है लेकिन अंतिम रूप से वृद्धि पर फैसला तभी लिया जा सकेगा, जब जून का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी हो जाएगा।
महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी
मई तक का सूचकांक जारी हो चुका है और विशेषज्ञों ने इस आधार पर डीए वृद्धि का आंकलन लगाया है। डीए बढ़ोतरी का वर्षों से सटीक आंकलन लगा रहे सिविल एकाउंड्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी का कहना है कि जून के सूचकांक में अगर दो अंकों की कमी होती है तो डीए वृद्धि छह फीसदी तक सीमित हो जाएगी लेकिन पूर्व के रिकार्ड देखें तो जून माह के सूचकांक में कभी इतनी कमी नहीं आई।
अगर जून का सूचकांक 13 अंक बढ़ता है तो डीए वृद्धि आठ फीसदी होगी लेकिन एक ही माह में सूचकांक में इतनी वृद्धि लगभग असंभव है। मई माह का सूचकांक 244 अंक रहा। जून में भी सूचकांक स्थिर रहने की उम्मीद है। ऐसे में सात फीसदी की वृद्धि लगभग तय है।