फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   central government empolyee get 90 da

सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

Fri, 20 Sep 2013 07:15 PM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
central government empolyee get 90 da

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को अतिरिक्त महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) के रूप में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


वर्तमान में महंगाई भत्ता 80 प्रतिशत है। अब यह बढ़कर 90 फीसदी हो जाएगा। यह निर्णय 01 जुलाई, 2013 से लागू होगा और इसका भुगतान कर्मचारियों को नकद किया जाएगा।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 01 जुलाई, 2013 से मूल वेतन के 90 प्रतिशत की दर से डीए/डीआर मिलेगा। यह बढ़ोतरी छठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फार्मूले के तहत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई भत्ते और महंगाई राहत से सरकार के खजाने पर प्रति वर्ष 10879.60 करोड़ रुपए का और 2013-14 के वित्त वर्ष में 7253.10 करोड़ रुपये (8 माह की अवधि जुलाई 2013 से फरवरी 2014 तक) बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed