{"_id":"0a408a38-0811-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"central-bank-introduced-credit-and-prepaid-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक ने क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड उतारे","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंट्रल बैंक ने क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड उतारे
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 27 Sep 2012 01:03 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कार्ड भुगतान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मास्टर कार्ड के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड पेश किया है।
बैंक के सीएमडी एमपी टांकसाले ने इन कार्डों को पेश करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग डेबिट कार्ड और प्लेटिनम डेबिट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को अपने उत्पादों के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है। बगैर किसी परेशानी के नकदी रहित लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यह कार्ड पेश किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके बैंक ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर प्रीपेड छात्रवृत्ति कार्ड पेश किया है, जो देश में अपनी तरह की अनूठी पेशकश है।