{"_id":"9230a549f9e5f87399a409b7838552cb","slug":"celkon-packs-style-affordability-and-features-into-the-new-millennium-vogue-q455","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलकॉन ने पेश किया मिलेनियम वोग क्यू 455","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेलकॉन ने पेश किया मिलेनियम वोग क्यू 455
नई दिल्ली /ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
सेलकॉन मोबाइल्स ने सोमवार को अपना नया स्मार्टफोन मिलेनियम वोग क्यू 455 पेश किया है। कंपनी ने इसे भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन बताया है। सानिया मिर्जा ने इसे हैदराबाद में पेश किया है।
विज्ञापन
सेलकॉन मोबाइल्स मोबाइल और वायरलेस सॉल्यूशंस में अग्रणी कंपनी है। सेलकॉन ने अपनी नई मिलेनियम रेंज के एडवांस्ड स्मार्टफोन को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ डिजाइन किया है, और इसे सभी लोगों के लिए सुविधाजनक दरो पर आसानी से पहुंच में आने वाले फोन के तौर पर प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
इस नए मिलेनियम वोग को इस रेंज में सबसे आधुनिक हैंडसेट के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। इसका प्रदर्शन शानदार है।
नया मिलेनियम वोग सभी रिटेल स्टोर्स पर 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इस नए फोन को पेश करने के मौके पर सेलकॉन मोबाइल्स चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वाई गुरु का कहना है कि हम मानते हैं कि लगातार इनोवेशन से ही आगे बढ़ा जा सकता है। बेस्ट क्वालिटी उत्पादों के लिए हमारे निरंतर प्रयासों के चलते ही हम ग्राहकों को इस दर में एक बेहतरीन फोन उपलब्ध करा सके हैं।
विज्ञापन