फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   celebrate dewali in these city in india

इन खास शहरों में उठाइए दीपावली का लुत्फ

Fri, 17 Oct 2014 03:45 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
celebrate dewali in these city in india
दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट और ललिता घाट पर आतिशबाजी और आरती दर्शनीय होती है। हालीडेआईक्यू ट्रेवलर तानिया का कहना है कि गंगा में नाव की सवारी जरूर करें। दशाश्वमेध घाट पर संध्या आरती आंखों को सुहावनी लगती है। व्यक्ति यहां पर आरती देखते हुए पूरी शाम गुजार सकता है। यहां तक पहुंचने के लिए हवाई मार्ग, सड़क मार्ग या रेलवे तीनों माध्यम आसानी से उपलब्ध हैं। वाराणसी एयरपोर्ट भारत में प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के अलावा निजी बस सेवाओं के जरिए भी आप वाजिब कीमत में वाराणसी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


जयपुर का प्रकाश कर देगा जीवंत
ज्वेलरी की शॉपिंग के लिए जयपुर में जौहरी बाजार लास वेगास की पट्टी के रूप में जाना जाता है। अपनी शानदार सजावट के साथ पूरा बाजार बेहद खूबसूरत नजर आता है। हालीडेआईक्यू ट्रेवलर संजय वाच्छानी का कहना है कि दिवाली में जयपुर सही मायने में प्रकाशमान होता है। पारंपरिक राजस्थानी कपड़े खरीदने के लिए काफी बेहतर होते हैं। जयपुर में आप जरूरत के मुताबिक लग्जरी या बजट होटल में रुक सकते हैं।
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में चिरागों की कतार

celebrate dewali in these city in india
हजारों जगमगाती लाइटों के साथ मंदिर का दृश्य आपको सम्मोहित करता है। झील के किनारे पर श्रद्धालुओं द्वारा जलाए गए अनगिनत तेल के चिराग और मोमबत्तियां नजारे को और बेहतरीन बनाती हैं।

मंदिर परिसर में की जाने वाली आतिशबाजी देखने लायक होती है। हालीडे आईक्यू ट्रेवलर राज कुमार का कहना है कि मैं पहली बार दिवाली में स्वर्ण मंदिर गया था और यह शानदार दिखता है। यहां हवाई मार्ग या रेलवे के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। अमृतसर रेलवे स्टेशन शहर का प्रमुख स्टेशन है। यहां रुकने के लिए आपको लग्जरी, मिड रेंज और बजट होटल के विकल्प मिलेंगे। हालांकि रुकने के लिए दिलचस्प जगह हरमिंदर साहिब है। स्वर्ण मंदिर में लंगर में खाना एक अलग अनुभव देता है।

कोलकाता में काली की पूजा
पूरे भारत में दिवाली मनाते हुए देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, वहीं कोलकाता देवी काली की पूजा करता है। काली घाट पर नूतन संघ द्वारा बनाए गए पंडाल दर्शनीय होते हैं। देवी काली की पूजा के लिए लोग मिट्टी की मर्ति को पंडाल बना कर रखते हैं। दिलचस्त बात यह है कि पूजा आम तौर पर आधी रात को होती है।

यहां तक पहुंचने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट दमदम में स्थित है। यह शहर से 17 किलोमीटर दूर है। हावड़ा रेलवे स्टेशन और सियालदह रेलवे स्टेशन कोलकाता में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। कोलकाता का प्रसिद्ध रसगुल्ला हर पर्यटक अपने साथ ले जाना चाहता है। कोलकाता अपने शानदार जूट उत्पादों के लिए भी जाना जाता है।

गोवा :नरकासुर और जुए का लुत्फ

celebrate dewali in these city in india
अगर आप गोवा में दिवाली मनाना चाहते हैं तो आपको निश्चित तौर पर दो चीजों नरकासुर और जुआ में शामिल होना चाहिए। दिवाली की सुबह कागज से बना नरकासुर जलाया जाता है। हर गांव और शहर में इस बात की प्रतियोगिता होती है कि कौन सबसे बड़ा और डरावना राक्षस का पुतला बना सकता है।

इसके अलावा आप गोवा के कसीनो में जा कर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। दाबोलिम एयरपोर्ट राज्य की राजधानी पणजी से मात्र 29 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा गोवा रेल नेटवर्क के लिहाज से भी देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। गोवा में रुकने के लिए विभिन्न रेंज में होटल, रिसार्ट्स और गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed