फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   CCI order to ensure car spare parts mkt is less costly: CCI

स्पेयर पार्ट्स ग्राहकों के लिए कम खर्चीले हों : CCI

Sat, 30 Aug 2014 08:52 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 30 Aug 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
CCI order to ensure car spare parts mkt is less costly: CCI

देश की 14 कार कंपनियों पर 2,545 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाने के बाद भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कहा कि वह चाहता है कि स्पेयर पार्ट्स ग्राहकों के लिए कम खर्चीला हो।

विज्ञापन


उद्योग संगठन एसोचैम की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीसीआई के चेयरमैन अशोक चावला ने कहा कि कार कंपनियों पर पेनाल्टी लगाने के पीछे आयोग का उद्देश्य यह है कि स्पेयर पार्ट्स के बाजार को उपभोक्ताओं के अनुकूल और कम खर्चीला बनाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गाड़ियों के पुर्जों के बाजार और ऑटो कंपनियों की ब्रिकी के बाद की सेवाओं (आफ्टर सेल्स सर्विस) में सुधार लाने की ओर ध्यान देते हुए सरकार को भी इस दिशा में एक रूपरेखा तय करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कार कंपनियों पर जुर्माने के आदेश की प्रति सीसीआई सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्रालय और स्पेयर पार्ट बनाने वाली कंपनियों के संगठन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) को भी भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीसीआई ने अपनी जांच में पाया था कि कार कंपनियां कारोबार के गलत तौरतरीके अपना कर स्पेयर पार्ट और गाड़ियों की सर्विसिंग के बाजार पर अपना दबदबा कायम रखने का प्रयास कर रही हैं। इसी के चलते आयोग ने कार बनाने वाली देश की ऑटो 14 कंपनियों पर जुर्माना लगाया है।


इन कंपनियों में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा व हिंदुस्तान मोटर्स सहित होंडा, फिएट, जनरल मोटर्स, टोयोटा, फोर्ड, स्कोडा, निसान, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज की भारतीय इकाइयां भी शामिल हैं। इनमें से मारुति, महिंद्रा और टाटा मोटर्स सीसीआई के आदेश को चुनौती देने की बात कह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed