{"_id":"43ce3a3807f68bf7387a7a771a4e2796","slug":"cbi-registers-case-against-jignesh-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिग्नेश शाह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जिग्नेश शाह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला
एजेंसी
Updated Tue, 26 Aug 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने जिग्नेश शाह, सेबी अधिकारियों और सेबी के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जेएन गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर एसीएक्स-एसएक्स और एफटीआईएल को निजी स्टॉक एक्सचेंज के तौर पर विस्तार देने में नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन
सीबीआई ने दर्ज करागई गई प्राथमिकी में गुप्ता, मौजूदा एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसवी मुरलीधर राव, डेप्यूटी जनरल मैनेजर, राजेश दांगेती और असिस्टेंट जनरल मैनेजर विशाखा मोरे के अलावा एफटीआईएल, एमसीएक्स, पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और अपने पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने सेबी के पूर्व चेयरमैन सीबी भावे और पूर्व सदस्य केएम अब्राहम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी सिफारिश की है। जांच एजेंसी को इनके खिलाफ अदालत में मामला चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। महिला अधिकारी मोरे के खिलाफ मामला दर्ज होने से तमाम लोगों को आश्चर्य हुआ है क्योंकि वे दृष्टिबाधित हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मोरे को पिछले वर्ष बेस्ट एम्लाई का पुरस्कार दिया था।
विज्ञापन