{"_id":"ba558178-9c89-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"cash-transfer-of-lpg-subsidy-may-be-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी सब्सिडी ग्राहकों के खाते में पहुंचने में लगेगा वक्त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एलपीजी सब्सिडी ग्राहकों के खाते में पहुंचने में लगेगा वक्त
प्रियंवदा सहाय/नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Apr 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी की रकम सीधे ग्राहकों के खाते में पहुंचाने की योजना लागू होने में अभी वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
इनके ग्राहकों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना (डीबीटी) की शुरुआत 15 अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन आधार कार्ड योजना की आधी-अधूरी तैयारी और पहले चरण के लिए चिह्नित 20 जिलों में बैंकों की पर्याप्त पहुंच नहीं होने के कारण माना जा रहा है कि सरकार के लिए इसे तय तिथि से लागू कर पाना मुश्किल होगा।
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को नियत समय पर लागू करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा का निर्णय लिया है। देश के 20 जिलों में 15 अप्रैल से एलपीजी ग्राहकों के लिए डीबीटी को शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
लेकिन मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि पहले चरण की तैयारी अभी भी अधूरी है। ऐसे में योजना को लागू करना संभव होगा या नहीं यह एक गंभीर प्रश्न बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंत्रालय इस हफ्ते डीबीटी की तैयारियों को लेकर आंतरिक समीक्षा करेगा। पहले चरण में डीबीटी लक्षित जिलों में लागू होगा पाएगा या नहीं इसके बाद ही मालूम हो पाएगा।
सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनियों को यह बताया जा चुका है कि अगर इन जिलों में आधार और बैंकिंग की उपलब्धता 70 से 80 फीसदी हो जाती है, तो उसे 15 अप्रैल से लागू किया जा सकता है, लेकिन ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मंत्रालय और तेल कंपनियों को अब भी नहीं है।
गौरतलब है कि मनमोहन सरकार की इस योजना को आगामी आम चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन योजना की सफलता में कई रुकावटें भी हैं। इस बाबत पिछले हफ्ते 13 कैबिनेट मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई थी।