फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   car sale increse 15 percent

कारों की बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी

Sat, 10 Jan 2015 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Jan 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
car sale increse 15 percent
यात्री कारों की घरेलू बिक्री में लगातार दूसरे महीने दहाई अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गत दिसंबर महीने में यात्री कारों की बिक्री में वर्ष २०१३ दिसंबर के मुकाबले १५.२६ फीसदी की बढ़ोतरी रही। दिसंबर माह में यात्री वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में  १२.४१ फीसदी का इजाफा रहा। गत दिसंबर माह में कारों के निर्यात में २४.४२ फीसदी की बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन

सोसायटी आफ इंडियन आटोमोबाइल्स मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक गत दिसंबर माह में कारोंं की कुल घरेलू बिक्री १५२७४३ यूनिट की रही जबकि वर्ष २०१३ के दिसंबर माह में यह बिक्री १३२५२४ यूनिट की थी। पिछले दिसंबर में यात्री कारों का कुल उत्पादन १९४६८८ यूनिट रहा जो कि वर्ष २०१३ के दिसंबर माह मेंं१७२८५१ यूनिट का था। पिछले साल दिसंबर में ६०४०७ कारों का निर्यात किया गया जबकि उससे एक साल पहले की समान अवधि में ४८५५१ यूनिट कार का निर्यात किया गया था।
विज्ञापन


सियाम के आंकड़ों के मुताबिक गत दिसंबर महीने में यात्री वाहनो का कुल बिक्री २०९०२५ यूनिट रही। दिसंबर, २०१३ में यह बिक्री १८५९५१ यूनिट थी।

पिछले साल दिसंबर माह में दोपहिया वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में ४.२५ फीसदी की बढो़तरी दर्ज की गई वहीं इस दौरान दोपहिया वाहनों के निर्यात मेंं १३.०४ फीसदी का इजाफा रहा। गत दिसंबर माह में व्यावसायिक वाहन व तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री में क्रमश: ९.०१ फीसदी व १३.१३ फीसदी का इजाफा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सियाम के मुताबिक सरकार द्वारा आटोमोबाइल क्षेत्र में उत्पाद कर पर मिलने वाली छूट को वापस लेने से चालू वित्त वर्ष २०१४-१५ में आटोमोबाइल क्षेत्र में एक फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पहले सियाम ने यह बढ़ोतरी दर चार फीसदी तक रहने का अनुमान लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed