फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   car companies gears up its sale by launching new models in 2015

2015 में बिक्री बढ़ाने की कवायद में कार कंपनियां

Mon, 15 Dec 2014 09:18 AM IST
सुजय मेहदूदिया/नई दिल्ली
सुजय मेहदूदिया/नई दिल्ली Updated Mon, 15 Dec 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
car companies gears up its sale by launching new models in 2015

कार कंपनियां 2015 में नए मॉडलों के जरिए सुस्त पड़ी बिक्री को रफ्तार देने की कवायद में जुट गई हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की कोशिश ग्राहकों में खरीदारी का आकर्षण दोबारा से वापस लाने की है। कीमत को लेकर संवेदनशील भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करना कार कंपनियों की अहम चुनौती है।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि 2015 ऑटो इंडस्ट्री के लिए ‘ब्लाकबस्टर ईयर’ हो सकता है, क्योंकि यह न केवल छोटी आकार की एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की लांचिंग का गवाह बनेगा बल्कि कई हैचबैक, सिडान और लक्जरी कारें भी बाजार में दस्तक देंगी। मारुति सुजुकी, होंडा, ह्यूंदे, टाटा मोटर्स, फिएट या निसान सभी भारतीय ग्राहकों को लुभाने और तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बेहद ही रोमांचक उत्पाद उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन

इस बात की उम्मीद है कि 2015 की शुरुआत टाटा की बोल्ट हैचबैक द जेस्ट के साथ होगी। एक तरह से यह इंडिका विस्टा का नया स्वरूप होगा। यह मारुति स्विफ्ट और ह्यूंदे की एलीट आई20 या आई10 ग्रांट को कड़ी टक्कर देगी। टाटा की यह कार उनकी नई डिजाइन की सोच को दर्शाता है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध होगी। इसके फरवरी 2015 में लांच होने की उम्मीद है। इसकी कीमत 4.5 से 6.5 लाख रुपये हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा मोटर्स की योजना नैनो एएमटी वर्जन लांच करने की भी है, जो कि बाजार में अल्टो के10 एएमटी को मुकाबले में उतरेगी। नैनो एएमटी में एक लीटर तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा। इसके अलावा टाटा मोटर्स अपनी महत्वाकांक्षी सब-कॉम्पैक्ट व्हीकल काइट हैचबैक अगले साल लांच करने की तैयारी में है। होंडा ब्रियो, ह्यूंदे ईआन और मारुति अल्टो के10 से यह मुकाबला करेगी। द काइट कॉम्पैक्ट सिडान इंडिगो सीएस की जगह लेगी।

नए मॉडल लांच करने की दौड़ में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी प्रीमियम हैचबैक मारुति वाईआरए को उतारकर ह्यूंदे की एलीट आई20 को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। यह कार नई स्टाइल यू आकार ग्रिल आकार में होगी, जोकि मारुति की कारों में अब तक नहीं दिखाई दिया है। इसमें स्विफ्ट का 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन होगा। यह अगले साल की शुरुआत में लांच हो सकती है। हालांकि, इससे पहले मारुति सुजुकी एस-क्रॉस को उतारेगी, जोकि एसएक्स4 आधारित क्रॉस ओवर मॉडल होगी। मारुति एस-क्रॉस इस सेगमेंट की अग्रणी रेनो डस्टर, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और निसार टेरेनो से मुकाबला करेगी। यूरोपीय बाजारों में यह कार 1.6 लीटर डीजल और भारत में 1.3 लीटर इंजन में उपलब्ध होगी।

बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की दौड़ में ह्यूंदे भी पीछे नहीं रहने वाली है। ह्यूंदे मोटर्स की योजना अपनी नई लांच एलीट आई20 का एक क्रासओवर वेरिएंट उतारने की है। एलीट आई20 क्रॉस ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में कुछ मिलीमीटर ऊंची होगी। इसमें रूफ रेल, बॉडी क्लैडिंग, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और डेटाइम रनिंग लाइट्स जैसी खासियतें होगी। यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में पेश हो सकती है।

फोर्ड फिगो पूरी तरह नए रूप में आने वाली है। फोर्ड की योजना सिडान सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए फिगो सिडान को पूरी तरह नए लुक में लाने की है। संभवत: 2015 में आने वाली फोर्ड फिगो हैचबैक की झलक साओ पाउलो मोटर शो 2014 में दिख चुकी है। नई जेनरेशन की फिगो 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीवी5 टर्बो डीजल इंजन में लांच हो सकती है। जिसकी कीमत 4 लाख से 6 लाख रुपये हो सकती है।


डैटसन गो से मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलते देख कंपनी अब नई डैटसन रेडी-गो उतारने वाली है। यह एक माइक्रो एसयूवी होगी। होंडा भी 2015 में अपनी नई जैज को लांच करने की तैयारी में है। नई जैज अधिक प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed