{"_id":"daf58941794427dd1376d94d65f501c4","slug":"cairn-gets-environmental-nod-to-raise-oil-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयर्न को तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए मिली पर्यावरण मंजूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
केयर्न को तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए मिली पर्यावरण मंजूरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 17 Jun 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयर्न इंडिया को अपने राजस्थान फील्ड से कच्चे तेल का उत्पादन 50 फीसदी तक बढ़ाने के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ अब कंपनी 3 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का उत्पादन कर सकेगी।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक केयर्न इंडिया को बाड़मेर में आरजे-ओएन-90/1 ब्लॉक और राजस्थान के जालोर जिले में हाइड्रोकार्बन उत्पादन बढ़ाने के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
केयर्न इंडिया ने राजस्थान ब्लॉक में 31 तेल और गैस क्षेत्र की खोज की है। इनमें से मंगला, भागयाम एवं ऐश्वर्या और राजेश्वरी में उत्पादन शुरू हो गया है। इन क्षेत्रों का भारत के कुल तेल उत्पादन में 30 फीसदी तक योगदान है।
विज्ञापन