{"_id":"4c891484-817c-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"budget-will-not-hold-inflation-says-expert","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों की राय, महंगाई नहीं रोक पाएगा बजट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
विशेषज्ञों की राय, महंगाई नहीं रोक पाएगा बजट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2013-14 के लिए बजट पेश किया। महंगाई कम करने की उम्मीद लगा कर बैठी आबादी को बजट से निराशा हाथ लगी है। विशेषज्ञों की राय है कि वित्तमंत्री ने बजट में महंगाई रोकने की प्रभावी उपायों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
बजट में नौकरीपेशा लोगों के लिए भी खास राहत नहीं है। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने टैक्स स्लैब में मामूली बदलाव किया है। हालांकि, 5 लाख रुपए तक की सालाना आमदनी वालों को 2 हजार रुपए की टैक्स छूट दी है। चिदंबरम ने अमीरों पर सुपररिच टैक्स लगाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वालों पर 10% का सरचार्ज लगेगा। इसके अलावा ऐसी कंपनियां जिनकी सालाना आमदनी 10 करोड़ रुपए से अधिक है उनपर भी 10% का सरचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा एजुकेशन पर 3% सेस जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में ऐसा कोई उपाय नहीं किया गया है, जिससे महंगाई कम हो। वित्तमंत्री ने मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं सुझाया है। रोजगार बढ़ाने के लिए भी कोई उपाय न होने से विशेषज्ञों ने बजट पर निराशा जाहिर की है।