{"_id":"89c5856978e9389d68089d72b0cd524f","slug":"budget-will-decide-direction-of-share-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिम बजट से तय होगी शेयर बाजार की दिशा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अंतरिम बजट से तय होगी शेयर बाजार की दिशा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाने वाला अंतरिम बजट आने वाले दिनों में घरेलू शेयर बाजार की दिशा को तय करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरिम बजट होने के बावजूद इसका बाजार पर असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
इस बारे में कोटक सिक्यूरिटीज के हेड, ऑफ प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप रिसर्च दिपेन शाह का कहना है कि ग्लोबल कारणों, रुपये की स्थिति, कर्ज की ब्याज दरों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) जैसी वजहों के साथ-साथ बजट में की गई घोषणाओं का भी घरेलू शेयर बाजार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
बाजार की बजट पर बारीक नजर रहेगी। खासकर बजट में वित्तीय घाटे को लेकर बजट में क्या रुख अपनाया जाता है। इसके वित्त मंत्री द्वारा बजट में किसी क्षेत्र को अप्रत्यक्ष करों में राहत दिए जाने का असर भी बाजार पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
बोनांजा पोर्टफोलियो लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राकेश गोयल का कहना है कि बाजार में निकट भविष्य में बिकवाली का झोंका देखने को मिल सकता है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी के लिए 6,100 अंक का स्तर बहुत महत्वपूर्ण है। निफ्टी के इस स्तर पर आने तक निवेशक मुनाफावसूली के लिए बिकवाली कर सकते हैं।
इस स्तर से नीचे जाने के बाद निचली कीमतों पर शेयरों की लिवाली किए जाने से बाजार में एक बार फिर से लिवाली का दौर आ सकता है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स लगातार तीसरे हफ्ते की गिरावट झेल चुका है। एफआईआई ने बीते सप्ताह 106.96 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।