फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   budget will be responsible says chidambaram

निवेशकों को दिलाया सुधार का भरोसा

Wed, 30 Jan 2013 12:40 AM IST
फ्रेंकफर्ट/एजेंसी
फ्रेंकफर्ट/एजेंसी Updated Wed, 30 Jan 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
budget will be responsible says chidambaram

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने यूरोपीय निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि देश में आर्थिक सुधारों के कदम आगे भी जारी रहेंगे। सरकार आर्थिक वृद्धि दर को आठ फीसदी तक पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ाती रहेगी। राजकोषीय एवं चालू व्यापार घाटे को कम करने के प्रभावी उपाय भी किए जाएंगे।

विज्ञापन


चिदंबरम ने विदेशी निवेशकों को भारत में आकर्षित करने के अपने रोड शो के दौरान कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 2004 से 2008 की ऊंची आर्थिक विकास दर फिर से हासिल करने की राह में आगे बढ़ रहा है। यूरोप की दिग्गज कंपनियों, बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि 20 से 30 वर्षों तक भारत इसी तरह की विकास दर हासिल करेगा। जर्मनी में यूरोपीय निवेशकों को लुभाने संबंधी दौरे को ड्यूश बैंक और बर्कलेज बैंक ने आयोजित किया था।
विज्ञापन


इससे पहले चिदंबरम ने हांगकांग और सिंगापुर में भी इसी तरह की बैठकों के जरिये एशियाई देशों के निवेशकों को भारत की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया था। वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मौजूदा घाटा और राजकोषीय घाटे जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 5.5 से 5.7 फीसदी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकोषीय घाटे को कम करने संबंधी सरकार के उपायों का जिक्र करते हुए चिदंबरम ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वह इसे सकल घरेलू उत्पाद के 5.3 फीसदी से ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। अगले वर्ष सरकार ने इसे घटा कर 4.8 फीसदी तक लाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed