फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Budget should not be kept secret anymore: Sinha

बजट को न रखा जाए गोपनीय: सिन्हा

Thu, 05 Mar 2015 05:30 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Thu, 05 Mar 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
 Budget should not be kept secret anymore: Sinha
पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ट भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट दस्तावेज गोपनीय दस्तावेज नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन


यहां एमसीआई द्वारा आयोजित एक आयोजन में सिन्हा ने कहा कि हम परिपक्व लोकतंत्र में रह रहे हैं और मेरी राय है कि बजट दस्तावेज गोपनीय नहीं रहना चाहिए। बजट को गोपनीय रखने की परंपरा वर्षों से जारी है।

सिन्हा ने कहा कि जब वे वित्त मंत्री थे तो उन्होंने शाम को बजट भाषण पढ़ने  की परंपरा तोड़ी थी। अब बजट को गोपनीय रखने की परंपरा को भी तोड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन


एक बार जब प्रत्यक्ष कर संहिता और वस्तु एवं सेवा कर लागू कर दिया जाएगा तो समूचा बजट भाषण अप्रासांगिक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा तरीके के बजाए वित्त मंत्री को बजट में कुछ प्रस्ताव करने चाहिए। इसके बाद संसद में इस प्रस्ताव पर चर्चा कर बाद के सत्र में इसे अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed