फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   budget contains measures to improve health and pharmaceutical sector

बजट में हों हेल्थ व फार्मा सेक्टर में सुधार के उपाय

Thu, 21 Feb 2013 03:56 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Thu, 21 Feb 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
budget contains measures to improve health and pharmaceutical sector

भारत के हेल्थ व फार्मास्यूटिकल सेक्टर में व्यापक संभावनाओं को देखते हुए अमेरिका के कॉरपोरेट जगत ने सरकार से आगामी बजट में इस सेक्टर को लेकर कुछ सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत जताई है।

विज्ञापन


यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) ने वित्त मंत्री पी चिदंबरम को एक बजट पूर्व ज्ञापन सौंप कर बजट में ऐसे उपाय करने की मांग की है, जिनसे कि इस सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और ग्लोबल साझेदारी को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन


यूएसआईबीसी ने हाल ही में सरकार द्वारा इस सेक्टर को लेकर किए गए कुछ नीतिगत फैसलों पर चिंता भी जताई है। यूएसआईबीसी ने कहा है कि बीते वर्ष सरकार ने अधिग्रहण गतिविधियों, पेटेंट वाली दवाओं के मूल्य निर्धारण, नैदानिक परीक्षणों (क्लीनिकल ट्रायल) व बौद्धिक संपदा से संबंधित कुछ ऐसे नतियों और फैसलों की घोषणा की है, जोकि देश के फार्मा, मेडिकल डिवाइस और बायो टेक्नॉलजी जैसे सेक्टरों में एफडीआई के दायरे को सीमित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed