फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Budget before selling sensex tanks 137 points

बजट से पहले बिकवाली की मार, सेंसेक्स 137 लुढ़का

Wed, 09 Jul 2014 09:40 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 09 Jul 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
Budget before selling sensex tanks 137 points

नरेंद्र मोदी सरकार के पहले बजट से एक दिन पहले शेयर बाजार में भारी बिकवाली के चलते उथल-पुथल मची रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 137.30 अंक फिसलकर 25,444.81 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.20 अंक टूटकर 7,600 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 7,585 अंक पर रहा।

विज्ञापन


बीते माह कारों की बिक्री में 14.76 फीसदी की अच्छी बढ़त का आंकड़ा आने के बावजूद ऑटो समूह के शेयर 2.5 फीसदी तक लुढ़के। इसके अलवा पावर, रीयल्टी, हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स, आईटी, टेक, मेटल और बैंकिंग वर्गों में भी गिरावट रही। दूसरी ओर एफएमसीजी, तेल-गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन


सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में ओएनजीसी, आईटीसी, गेल 1.26, हिंडाल्को, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक, एयरटेल, भेल और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे। गिरावट में रहने वालों में बजाज ऑटो, कोल इंडिया, मारुति, महिंद्रा, टाटा पावर, टाटा मोटर्स, टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, सिप्ला, विप्रो, एलएंडटी, इनफोसिस, डा रेड्डीज, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसएसएलटी और सन फार्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed