फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   budget 2016, jayant sinha said budget will foucus on common man

'बजट में किसानों, रोजगार और गरीबी उन्मूलन पर होगा फोकस'

Sun, 21 Feb 2016 01:15 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
budget 2016, jayant sinha said budget will foucus on common man

शनिवार को वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि आगामी बजट नागरिकों पर केंद्रित होगा। इसमें कृषि क्षेत्र, रोजगारों के सृजन और गरीबी उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि वित्त मंत्रालय ऐसे बजट की तैयारी के लिए पूरी मेहनत कर रहा है जिससे गरीबी को वास्तव में हटाया जा सके, किसान समृद्ध हों, युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर मिलें और सभी भारतीय नागरिकों को एक बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन


मालूम हो कि यह सत्ताधारी राजग सरकार का दूसरा पूर्ण बजट होगा जिसे संसद में 29 जनवरी को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर अपने बजट पूर्व संदेश में उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शी होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत अस्थिर वैश्विक माहौल में भी में स्थायित्व और विकास का वाहक बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है अरुण जेटली की टीम

budget 2016, jayant sinha said budget will foucus on common man

वित्त मंत्री अरुण जेटली की बजट टीम के महत्वपूर्ण सदस्यों में जयंत सिन्हा, वित्त सचित रतन वाटल, आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास, राजस्व सचित हसमुख अधिया, विनिवेश सचिव नीरज गुप्ता और वित्तीय सेवा सचिव बंजुली चिब दुग्गल शामिल हैं।

29 जनवरी को पेश किया जाने वाले बजट वित्त मंत्री जेटली द्वारा पेश किया जाने वाला तीसरा बजट होगा जिसमें जुलाई 2014 में पेश अंतरिम बजट भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed