फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   BSNL starts 4G services in Chandigarh with soft launch

बीएसएनएल भी कूदा 4जी की दौड़ में, चंडीगढ़ में सॉफ्ट लांच

Wed, 13 Jan 2016 11:21 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
BSNL starts 4G services in Chandigarh with soft launch

सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने भी 4जी एलटीई तकनीक से सेवाएं शुरू कर दीं हैं। देश में इसकी शुरूआत बीएसएनएल ने चंडीगढ़ से सॉफ्ट लांच करके की है।

विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि इसके बाद ब्रांडबैंड के ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड मिल सकेगी। हालांकि ग्राहकों को इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। कंपनी ने अभी गैर व्यावसायिक आधार पर 4 जी सेवाएं शुरू की है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि हम 2500 मेगाहट्ज पर ये सेवा देने वाले पहले सेवाप्रदाता है। हम अगले माह आरएफपी के लिए आवेदन देंगे और संतुति मिलते ही उन सर्किलों में सेवा रेवेन्यू शेरिंग बेसिस पर शुरू कर देंगे जहां हमारे पास 2500 मेगाहट्ज का स्पेक्ट्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 4 जी सेवाओं का सॉफ्ट लांच

BSNL starts 4G services in Chandigarh with soft launch

हमने चंडीगढ़ में 4 जी सेवाओं का सॉफ्ट लांच किया है। यह अब तक गैर व्यावसायिक सेवा है। यह सेवा सीमित संख्या में बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए है, जबकि ग्राहक इस सेवा का अनुभव करने के लिए 4 जी सेंटर पर जा सकते हैं।

कंपनी दावा कर रही है कि इस सेवा का इस्तेमाल करने वालों को 4जी मोबाइल पर 100 एमबीपीएस स्पीड मिलेगी। गौरतलब है कि बीएसएनएल के पास गुजरात, महाराष्ट्र,आंध्रा प्रदेश,कर्नाटक,तमिल नाडू और कोलकाता को छोड़कर पूरे देश के लिए 4जी स्पेस्ट्रम है।

अनुपम ने बताया कि साथ ही हम जल्द शुरू होने वाली रिलायंस जियो से भी बात कर रहे हैं ताकि वह हमारे नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए अपने ग्राहकों को 4जी सेवा दे सकें। वह हमारे 2जी और 3जी स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल अपने ग्राहकों को सेवा देने में करेंगे तो हम बीएसएनएल ग्राहकों को उनकी मदद से 4जी सेवा दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed