बीएसएनएल का नाइट कॉलिंग प्लान हुआ महंगा
बीएसएनएल के बेसिक फोन उपभोक्ताओं को अब रातभर निशुल्क कॉलिंग के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी।
यह प्लान अब 220 रुपये महंगा हो गया है। ग्राहकों को अब 1980 रुपये की वार्षिक दर पर इस प्लान का लाभ मिलेगा। निगम अफसरों ने इसे लागू कर दिया है।
भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड ने बेसिक फोन उपभोक्ताओं को रात में निशुल्क कॉलिंग की सुविधा का लाभ देने का निर्णय लिया था।
उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पहले 1760 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से जमा करने पड़ते थे।
पहले 1760 रुपये वार्षिक दर से लगता था शुल्क
पहले इस प्लान के अंतर्गत ग्राहक रात में 9 बजे से सुबह 7 बजे तक ऑल इंडिया में किसी भी फोन पर निशुल्क कॉलिंग कर सकते थे।
बीएसएनएल का यह प्लान लागू होते ही जिले के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने नए बेसिक फोन कनेक्शन करा लिए थे। पर अब इस प्लान की नई दरें निर्धारित कर दी गई हैं।
उपभोक्ताओं को अब प्रति वर्ष 220 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। 1980 रुपये वार्षिक दर जमा कर उपभोक्ता रात में निशुल्क कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे।
बीएसएनएल के उपखंड अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रात में निशुल्क कॉलिंग का वार्षिक प्लान 220 रुपये महंगा हो गया है।