फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   bsnl looking for profits in fiber

फाइबर में मुनाफा तलाश रही बीएसएनएल

Fri, 24 May 2013 08:57 PM IST
नई दिल्ली/रक्षित सिंह
नई दिल्ली/रक्षित सिंह Updated Fri, 24 May 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
bsnl looking for profits in fiber

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) फाइबर पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।

विज्ञापन


कंपनी ब्रॉडबैंड सेवा को बढ़ाने के लिए आने वाले महीनों के दौरान फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) सेवा को तेजी के साथ विस्तार देने की तैयारी में है।

कंपनी को उम्मीद है कि एफटीटीएच के जरिए कंपनी ब्रॉडबैंड (एडीएसएल) से मिलने वाले राजस्व को अगले कुछ वर्षों के दौरान दोगुना करने में कामयाब हो जाएगी।

इस कड़ी में कंपनी ने 6.5 लाख ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपकरण मंगा लिए हैं। फिलहाल, कंपनी ने शुरुआती तौर पर इस सेवा को 136 शहरों में शुरू कर दिया है और अभी तक 11,000 ग्राहक बना लिए हैं।

बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ महीनों के दौरान एफटीटीएच सेवा को बढ़ाने के लिए कंपनी ने पूरी योजना तैयार कर ली है। व्यक्तिगत ग्राहकों के अलावा कॉरपोरेट और बड़े ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी एफटीटीएच की स्पीड को मौजूदा 50 एमबीपीएस से बढ़ाकर 100 एमबीपीएस तक ले जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी एफटीटीएच पर विभिन्न वेल्यू एडेड सेवाएं जैसे वीडियो कांफ्रेंसिग, गेम्स ऑन डिमांड, म्यूजिक ऑन डिमांड आदि भी लांच करने की तैयारी में है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कंपनी की कुल कमाई में ब्रॉडबैंड की हिस्सेदारी तकरीबन 15 फीसदी है। अगले कुछ वर्षों के दौरान कंपनी इस आंकड़े को दोगुना करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएसएल लाइन पर अधिकतम स्पीड 24 एमबीपीएस की है जबकि एफटीटीएच पर यह स्पीड 100 एमबीपीएस तक ले जाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अब ग्राहकों की मांग हाई-स्पीड डाटा ट्रांसफर की है जो एफटीटीएच के जरिए ही पूरी हो सकती है। वहीं, कंपनी के लिए भी यह फायदेमंद है क्योंकि औसत कमाई प्रति ग्राहक (एआरपीयू) एडीएसएल के मुकाबले एफटीटीएच में दोगुना होता है।

फाइबर पर दांव
:- 6.5 लाख ग्राहकों के लिए उपकरण मौजूद
:- 100 एमबीपीएस तक की दी जा सकेगी स्पीड
:- अन्य वेल्यू एडेड सेवाएं भी संग में दी जाएंगी
:- ब्रॉडबैंड के मुकाबले दोगुनी होती है औसत कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed