{"_id":"804a8e114129f9d0a432ef6d1391d0ad","slug":"bsnl-launches-promotional-offers-for-festive-season-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ने पेश किए फेस्टिव ऑफर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बीएसएनएल ने पेश किए फेस्टिव ऑफर
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश किए हैं। इनमें वॉयस कॉल की दरों पर वीडियो कॉल और टॉप अप रिचार्ज पर फुल टॉक टाइम की पेशकश शामिल है।
विज्ञापन
बीएसएनएल बोर्ड के डायरेक्टर (सीएम) अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि 90 दिन के ऑफर के तहत ग्राहक पूरे भारत में वॉयस कॉल की दरों पर वीडियो कॉल कर सकेंगे। यह पेशकश इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों पर ही लागू होगी। इसके अलावा बीएसएनएल 100, 150, 200, 250 और 350 रुपये के टॉपअप रिचार्ज पर फुल टॉक टाइम दे रहा है।
विज्ञापन
इससे ऊपर के रिचार्ज पर एक्स्ट्रा टॉक टाइम भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। इसके तहत 550 रुपये के रिचार्ज पर 575 रुपये की टॉक वैल्यू और 750 रुपये के रिचार्ज पर 790 रुपये की टॉक वैल्यू ग्राहकों को दी जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी ने रियायती डेटा प्लान भी लांच किया है। इसमें 231 रुपये में 30 दिन तक 1.2 जीबी फ्री डेटा यूसेज का ऑफर है। इससे ज्यादा के डेटा यूज पर 2 पैसे प्रति 10 केबी की दर लागू होगी।