मुफ्त रोमिंग और फ्री कॉल के बाद अब BSNL लाया ये तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ग्राहकों को मुफ्त रोमिंग और रात में लैंडलाइन पर मुफ्त कॉल की सुविधा देने वाली सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने शुक्रवार को मनी ट्रांसफर के लिए वॉलेट की नई सेवा की शुरुआत की।
इसके तहत उपभोक्ता एक लाख तक की निकासी कर सकते हैं। स्पीड पे या वॉलेट सेवा के जरिए उपभोक्ता पैसे लोड करके देश के दूर दराज के किसी भी हिस्से में भेज सकेंगे।
इसके लिए बैंक अकाउंट की बाध्यता भी नहीं होगी। यह पैसा वह बीएसएनएल के आउटलेट्स के जरिए निकाल सकेंगे। अगर उनके पास बैंक खाता होगा तो वह खाते के जरिए निकासी कर सकेंगे।
ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में देनी होगी एक फीसदी की रकम
दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में यह सेवा लांच की गई। बीएसएनएल ने इसके लिए आईटी कंपनी पिरो के साथ करार किया है। फिलहाल ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में एक फीसदी की रकम देनी होगी।
इसके जरिये रोजाना 5000 रुपये की निकासी की जा सकेगी। जबकि अधिकतम रकम एक लाख होगी। पिरो ने स्पीड पे के लिए वीजा के साथ साझेदारी की है।
इसके जरिए कार्डधारक डेविड और क्रेडिट कार्ड की तरह लोग लोग वस्तु और सेवा की खरीददारी तेजी से कर सकेंगे। यह सेवा देने के लिए पिरो ने आंध्रा और कॉरपोरेशन बैंक के साथ करार किया है। जबकि पीएनबी और बैंक आफ इंडिया से उनकी बातचीत चल रही है।
जानिए, कैसे काम करेगी यह सेवा
सेवा के तहत पैसे भेजने वाले उपभोक्ता को बीएसएनएल के आउटलेट पर जाना होगा और रिटेलर से मोबाइल वॉलेट रीचार्ज करने या अन्य सुविधाओं के लिए कहना होगा। रिटेलर निर्धारित राशि को मोबाइल पर अपलोड कर देगा। अगर उपभोक्ता चाहे तो वह इसे किसी खाते पर भी अपलोड करा सकता है। अगर खाता नहीं है तो वह जहां पैसे भेजे जाने हैं वहां की बीएसएनएल शाखा या बीएसएनएल आउटलेट से इस पैसे को हासिल किया जा सकता है।
बीएसएनएल बज के जरिए करिये मनोरंजन
बीएसएनएल ने मनोरंजन सेवा ‘बीएसएनएल बज’ की भी शुरूआत की। इसके तहत उपभोक्ता स्मार्ट फोन पर न्यूज, जोक्स आदि सेवाओं का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें महज 10 रुपये माह अदा करना होगा। यह सेवा हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, मलयालम, कन्नड़, और तेलुगू में मौजूद होगी।
एमएनपी के बाद आने वाली है फ्री रोमिंग की बारी
दूरसंचार कंपनियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) शुरू किए जाने के बाद देश के टेलीकॉम सेक्टर में अगला बड़ा बदलाव पूरे ग्राहकों को देश में मुफ्त रोमिंग की सुविधा दिए जाने का हो सकता है।
फ्री रोमिंग में दूसरे टेलीकॉम सेक्टर में होने पर फ्री इनकमिंग और बिना किसी अतिरिक्त लागत के कॉल करने (आउट गोइंग) की सुविधा मिलने लगेगी। इस साल दिसंबर से सेवाएं शुरू करने की तैयारी में जुटी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ के बाजार में उतरने साथ ही टेलीकॉम सेक्टर के कदम फ्री रोमिंग की ओर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
माना जा रहा है कि रिलायंस जिओ के मैदान में उतरने के साथ ही देश के टेलीकॉम बाजार में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इस सेक्टर की दशा-दिशा को बदल कर रख देंगे। बाजार के बदले हुए समीकरणों के बीच कई छोटी टेलीकॉम कंपनियों के मैदान से बाहर हो जाने की आशंका भी जताई जा रही है।