{"_id":"81d916b6-0c06-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"bsnl-give-unlimited-call-service-for-1-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL की 1 माह के लिए अनलिमिटेड कॉल सेवा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
BSNL की 1 माह के लिए अनलिमिटेड कॉल सेवा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Oct 2012 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर ग्राहकों को लिए अनलिमिटेड कॉल स्कीम लांच की है। इसके अलावा, कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई अन्य प्रमोशनल स्कीम भी पेश की है।
बारहवें स्थापना दिवस पर बीएसएनएल के सीएमडी आरके उपाध्याय ने स्कीम की घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी ने सीडीएमए ग्राहकों को लिए अनलिमिटेड लोकल और एसीटीडी कॉल की स्कीम लांच की है। इसके तहत, ग्राहकों को 650 रुपये पर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड एसटीडी सेवा और 850 रुपये पर अनलिमिटेड एसटीडी सेवा मिलेगी, जो कि एक महीने के लिए ही रहेगी।
इसके अलावा, कंपनी ने जीएसएम ग्राहकों के लिए सात दिन के सीमित ऑफर के तहत टॉप अप बाउचर पर 20 फीसदी अतिरिक्त लाभ देने की स्कीम शुरू की है। बीएसएनएल ने त्योहारों के मौसम में 3जी डाटा चार्ज की कीमतों में 20 फीसदी कमी कर दी है। डाटा कार्ड की कीमत में भी 20 फीसदी की कमी की है।
विज्ञापन
कंपनी ने 7.2 एमबीपीएस डाटा की कीमत 20 फीसदी सोमवार से घटा दी है। साथ ही कुछ टैरिफ प्लान में भी कीमत 20 फीसदी घटाई है। कंपनी ने एक अक्तूबर से 31 दिसंबर 2012 तक ब्रॉडबैंड कनेक्शन वाले ग्राहकों के लिए मुफ्त वैल्यू एडेड सेवाएं देगी। कंपनी ने इस अवधि में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने पर इनस्टावलेशन चार्ज समाप्त कर दिया है। बीएसएनएल ने इसके अलावा टेरॉकॉम के साथ साझेदारी कर 3,999 रुपये से लेकर 10,999 रुपये की कीमत वाले टैबलेट भी लांच किए हैं।