BSNL के ग्राहकों को होगा जबरदस्त फायदा, जानिए कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहक जल्द ही अपनेलैंडलाइन फोन पर मिलने वाली मुफ्त कॉल सुविधा की पेशकश का लाभ उठा सकेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एक कन्वर्जेंस प्लेटफॉर्म पेश करने जा रही है जिसके तहत उपभोक्ताओं के मोबाइल और लैंडलाइन कनेक्शनों को जोड़ा (सिंक) जा सकेगा।
बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, हम दिवाली तक फिक्स मोबाइल कन्वर्जेंस प्लेटफॉर्म शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। इससे उपभोक्ता मोबाइल फोन पर मूल्य वर्द्धित सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। यदि उनके पास लैंडलाइन सेवा है तो वे मोबाइल फोन पर रात में मुफ्त कॉल की पेशकश का लाभ उठा सकेंगे।
मिलेंगी कई और सुविधाएं
इसके अलावा उन्हें कई और आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इसे पेश करने के बाद उपभोक्ता अपने मोबाइल और लैंडलाइन खातों को जोड़ सकेंगे।
दोनों खातों के बीच इस प्रकार का जुड़ाव होगा कि उपभोक्ता अपने लैंडलाइन पर आने वाली कॉल्स मोबाइल फोन पर ले सकेंगे। बीएसएनएल ने अपने लैंडलाइन के आधुनिकीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
उल्लेखनीय है कि अपने लैंडलाइन से भारत में किसी भी फोन पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा देने के बावजूद लैंडलाइन के क्षेत्र में अपने ग्राहक लगातार खोती जा रही है। इससे पहले कंपनी ने मुफ्त रोमिंग की शुरुआत की थी जिससे मोबाइल ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ था।