{"_id":"1548b5d8-2894-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bse-sensex-up-healthcare-share-gets-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में मजबूती, हेल्थकेयर शेयर उछले","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में मजबूती, हेल्थकेयर शेयर उछले
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Nov 2012 10:02 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा की जीत का असर भारतीय शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है। सुबह 9.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 35.20 अंक उछलकर 18,852.58 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 16.00 अंक ऊपर 5740.40 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स में अपोलो हॉस्पीटल, जेएंडके बैंक, रिलायंस कैपिटल, केडिला हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं टाटा पावर, एबीबी, गुजरात स्टेट के शेयरों में गिरावट देखा गया।
विज्ञापन
इधर एशियाई बाजार में दबाव नजर आ रहा है। निक्केई, हैंग सैंग, कॉस्पी, शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार को अमेरिकी चुनाव को देखते डाओ जोंस और नैस्डैक में तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन